बरेली: रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के छात्र पर हमला, लाठी-डंडे और हॉकी से पीटा
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के छात्र को 25 मार्च की रात तीन लोगों ने लाठी-डंडे और हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। बुधवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र अस्पताल में भर्ती है व आरोपियों की तलाश की जा रही है। आवास विकास कॉलानी निवासी ने बताया कि बेटा आदर्श मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहा है।