बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गोटिया में एक युवक का बाइक पर स्टंट करने का फोटो हुआ वायरल, पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गोटिया में बाइक पर स्टंट करते हुए युवक के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत एक्स के जरिए थाना पुलिस से की गई है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। बाइक से स्टंट करने वाले युवक का नाम अनिल कुमार है।