बरेली: बारादरी में दो भाइयों पर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से किया घायल
25 मार्च को बारादरी में हमलावरों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार रात को तहरीर दी गई। बारादरी पुलिस ने 12:30 बजे एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बारादरी निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि उनपर और उनके छोटे भाई सौरभ गुप्ता पर हमला किया गया था।