मंझनपुर: एकौरा में भूसा भरने के विवाद में 15 वर्षीय किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान हुई मौत से परिजनों में मातम
करारी थाना क्षेत्र के एकौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां 15 वर्षीय करिश्मा पुत्री सुग्गन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भूसा भरने को लेकर करिश्मा का अपनी बहन से कहासुनी और विवाद हो गया था।