बारुन: नरारी कला खुर्द पुलिस ने दो गैरजमानतीय वारंटियों को भेजा जेल
नरारीकला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एनबी (नॉन-बेलेबल) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।