पीलीभीत: संतोष फ्लोर मिल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई आशंका
पीलीभीत के बीसलपुर रोड स्थित संतोष फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो ठेकेदार माखनलाल के अधीन मिल में काम करता था। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के भाई दी।