धमतरी: नगर निगम के कर्मचारी पर पानी टैंकर के लिए ₹500 अतिरिक्त लेने का आरोप, कांग्रेसी पार्षदों ने कार्रवाई की मांग की
नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर में कार्यक्रम होने पर पानी टैंकर मंगाया गया था। बताया कि पानी टैंकर के लिए नगर निगम द्वारा पांच सौ रुपये शुल्क निर्धारित है। लेकिन यहाँ के कर्मचारी द्वारा एक हजार रुपये लिया जा रहा है। और रसीद सिर्फ 5 सौ रुपये का ही दिया जा रहा है।