अरवल: परासी थाना और A.L.T.F. की संयुक्त कार्रवाई, 130 लीटर देशी शराब बरामद, 10 हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
Arwal, Arwal | Apr 24, 2026 अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए परासी थाना पुलिस और A.L.T.F टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 130 लीटर देशी शराब बरामद की गई। साथ ही, 10,000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एक अवैध भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से की गई है