झालरापाटन: झालावाड़ रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में मिला युवक, हालत गंभीर, पहचान नहीं हो पाई
झालावाड़ रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे एक युवक गंभीर बीमार अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस युवक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है।