डुमरा: नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, आरंभिका क्लासेस का संचालक गिरफ्तार
सीतामढ़ी शहर के नाहर चौक स्थित आरंभिका क्लासेस के संचालक संतोष बिहारी को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वह युवाओं को सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूलता था।