हरदोई: अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से जनगणना अभियान के पहले चरण का शुभारंभ
Hardoi, Hardoi | May 22, 2026 भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य का हरदोई मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप पर आवास एवं परिवार सम्बन्धी विवरण का संकलन प्रारम्भ किया।