मानिकपुर: चित्रकूट के मऊ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
चित्रकूट: मऊ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत दी। वहीं जंगलों में पशु-पक्षियों को पानी मिला तथा पेड़-पौधों को भी लाभ पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।