बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नगर परिषद के नए भवन का किया लोकार्पण, स्वायतशासन मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री भी रहे मौजूद
Bundi, Bundi | Jun 17, 2025 शहर के कुंभ स्टेडियम के समीप नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे।अध्यक्षता यूडीएच मंत्री खुमानसिह खर्रा ने की,विशिष्ट अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ,पूर्व विधायक अशोक डोगरा रहे।कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का नगर परिषद के मुख्य द्वार पर नगर परिषद पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।