बूंदी: रणथम्भौर की बाघिन आरटीबी-2508 को ट्रेंकुलाइज किया गया, बाघिन को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में किया जाएगा शिफ्ट
Bundi, Bundi | Jun 17, 2025 रणथंभौर टाइगर रिजर्व बाघिन आरटीबी- 2508 को रामगढ़ विषधारी के लिए रवाना कर दिया गया। बाघिन को अब रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के एनक्लोजर में रखा जाएगा।रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के डीएफओ रामानंद भाकर ने बताया कि पिछले तीन दिन से वन विभाग की ओर से बाघिन के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जिसके बाद आज सुबह आमा घाटी वन क्षेत्र में बाघिन को ट्रेस किया गया।