बूंदी: 11 करोड़ रुपए की लागत से बूंदी नगर परिषद का नया भवन पूरी तरह से तैयार, आज मंगलवार 17 जून को होगा लोकार्पण
Bundi, Bundi | Jun 17, 2025 इस भवन में धौलपुर और करौली के लाल पत्थरों का उपयोग किया बिजली आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगाए । भवन में चार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और एक मीटिंग हॉल बनाया गया है। इसमें 50से ज्यादा कमरे हैं। महिला और पुरुषों के लिए आधुनिक शौचालय की सुविधा दी गई है। आज 17 जून मंगलवार को इसका लोकार्पण होगा।