फतुहा: कुर्था स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया घायल
Fatwah, Patna | Jul 18, 2025 कुर्था स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने छीनतई का विरोध करने पर ई रिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया है।ई रिक्शा चालक फतुहा केवलातल मोहल्ला निवासी सरवन कुमार है। सरवन कुमार खुसरूपुर से ई रिक्शा लेकर फतुहा आ रहा था। कुर्था स्कूल के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवा कर मोबाइल और पैसा छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया है।