फतुहा: जर्नादनपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत
Fatwah, Patna | Jul 17, 2025 फतुहा थाना के जनार्दन पुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान जनार्दन पुर गांव निवासी साधु यादव की 19 वर्षीय पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। मामले की छानबीन करने में जुटी है। बताया जाता है कि वह अपने घर से मवेशी चराने के लिए जा रहा था तभी करंट प्रवाहित तार के चपेट आ गया है।