धनवार: अवैध खनन मामले में हुई हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
धनवार थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव में अवैध खनन को लेकर 23 अप्रैल को हुए रफीक मियां हत्या मामले में धनवार पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अयूब अंसारी और उनका पुत्र जियाउल अंसारी शामिल हैं। दोनों खैरीडीह गांव के निवासी हैं।