बक्सर के चौसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार सुबह एक 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान चुरामनपुर निवासी शिवशंकर पाण्डेय की पुत्री मोहनी कुमारी के रूप में हुई है, जो मूक-बधिर थी और कक्षा सात की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात छात्राओं के लिए पनीर की सब्जी बनी थी।