घोरावल: घोरावल में विधायक ने 2.73 करोड़ के भवन का लोकार्पण किया, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएल ने किया निर्माण
सोनभद्र के घोरावल स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर क्षेत्रीय विधायक ने 2.73 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण यूपीपीसीएल द्वारा किया गया है। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।