गुना: म्यान में रेल पटरी के किनारे मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच जारी
गुना के म्याना थाना क्षेत्र में म्याना में रेल पटरी किनारे मनमोहन कुशवाहा नाम के व्यक्ति का शव मिला है। घटना 8 अक्टूबर की सुबह की बताई गई है। मृतक की पहचान मनमोहन कुशवाह निवासी म्याना के रूप में की गई। मृतक ट्रेन से गिरा है या कटकर मौत हुई स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मौत का कारण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।