भरगामा: बकरीद पर्व को लेकर भरगामा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी
बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर भरगामा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अनुमंडल स्तर पर हुई बैठक में भरगामा प्रखंड के वीरनगर, खजूरी और महथावा को संवेदनशील घोषित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।