टीकमगढ़ जिले बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरवाहा में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।