होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम स्थित सांसद के जनता कार्यालय में
अपेक्स बैंक के नव-नियुक्त अध्यक्ष का सांसद ने किया स्वागत
बुधवार को नर्मदापुरम स्थित सांसद के जनता कार्यालय में नवनियुक्त अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नव-नियुक्त अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।