बहराइच: विशुनापुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शराब की दुकान का किया विरोध
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव में खुली शराब की दुकान का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। भारी संख्या में ग्रामीण बहराइच शहर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से शराब की दुकान हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान गांव में होने से महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे परेशानिया होगी।