नर्मदापुरम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो सांवलखेड़ा का बताया जा रहा है, जहां समर्थन मूल्य केंद्र के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा गेहूं तेज बारिश में भीगता रहा, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही किसान अपनी उपज को बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।