गिर्वा: उदयपुर जिले के गोवर्धनविलास में पुलिस और डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 13, 2025 उदयपुर, 13 फरवरी 2025 – उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (DST) और गोवर्धनविलास पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गोवर्धनसागर तालाब क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार से 49.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद कर आरोपी अनवर हुसैन (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।