गिर्वा: सवीना पुलिस ने सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 12, 2025 सवीना पुलिस ने सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।दरअसल पुलिस ने पूर्व में तलवार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नवाजीश खान व अर्जुन को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि यह वायरल वीडियों मोहम्मद युसुफ उर्फ कालु ने बनाया था। इसपर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद युसुफ को गिरफ्तार किया।