नावकोठी: नावकोठी अंचल के राजस्व ग्रामों में राजस्व महाभियान कैंप का आयोजन, गौरीपुर में प्रपत्र वितरण
नावकोठी अंचल के विभिन्न राजस्व ग्राम में राजस्व महा अभियान की सफलता को लेकर प्रपत्र वितरण कैंप का आयोजन किया गया। गौरीपुर में आयोजित कैंप में लगभग 200 भूधारियों के बीच प्रपत्र का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि यह अभियान 20 सितंबर तक संपूर्ण अंचल क्षेत्र में संचालित रहेंगे।