धौरहरा के विकास खण्ड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राम प्रधान ने विकास खण्ड अधिकारी पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। प्रधान का आरोप है कि अधिकारी ने गौशाला स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत की मांग की और कहा कि यदि रकम नहीं दी गई।तो गौशाला किसी दूसरी पंचायत में अटैच कर दी जाएगी।