पथरिया: पथरिया के दो स्कूलों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, समय पर पुस्तकें वितरित न होने पर जताई नाराजगी, दिए सफलता के टिप्स
Patharia, Damoh | Jun 30, 2026 पथरिया में स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने एम.एल.बी. स्कूल और मॉडल हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया। निरीक्षण के दौरान गणित, अर्थशास्त्र और इतिहास की पुस्तकों का वितरण धीमा मिलने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।