सांगानेर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल्बर्ट हॉल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया योगाभ्यास, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं,मातृशक्ति,वरिष्ठ नागरिकों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ योग कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक लाइव संबोधन भी सुना।