महोबा: कुलपहाड़ कस्बे के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ कस्बा निवासी 32 वर्षीय द्वारपाल नामक युवक बाइक में सवार होकर चरखारी कार्ड बांटने जा रहा था। तभी कुलपहाड़ कस्बे के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।