बाह: नगला भरी में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से किशोरी की मौत, गांव में मातम छाया
पिनाहट थाना क्षेत्र के नगला भरी गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोरी अंजली की पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। गांव में हैंडपंप की बोरिंग के लिए खोदे गए करीब सात फीट गहरे गड्ढे में पानी भरा था। गुरुवार सुबह 8 बजे जानकारी के अनुसार अंजली पानी भरने पहुंची थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण म