दुधि: दुद्धी के बघाडू क्षेत्र में जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, वन विभाग ने की कार्रवाई
दुद्धी के बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गांव से वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले करमडांढ़ के जंगल में अचानक आग लग गई थी। जिससे पेड़-पौधों और जंगल को काफी नुकसान हुआ।