घुवारा: श्री अबार धाम में संत रविदास जयंती पर भव्य महायज्ञ, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी हुए शामिल
गुरुवार दोपहर 2 बजे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार घुवारा क्षेत्र के श्री अबार धाम में संत रविदास जी महाराज व गंगा मैया की मूर्ति स्थापना एवं सात कुण्डीय महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दीपग्रंथ कथा श्रवण किया, भंडारे में भाग लिया और संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।