नए वर्ष के अवसर पर किसान यूनियन द्वारा चांदी डीहा पंचायत भवन में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। किसानों ने आपसी संवाद से मुद्दे रखे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन किसानों, गरीबों व मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।