भंडरिया: भंडरिया थाना प्रभारी की पहल से प्रेमी युगल बने जीवनसाथी, भंडरिया थाना परिसर में संपन्न हुआ विवाह
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान की पहल पर एक प्रेमी युगल का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। विवाह के बाद दोनों को परिजनों की सहमति से उनके घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, भंडरिया थाना क्षेत्र के बायाखुरा गांव निवासी सूर्य नारायण नायक की 20 वर्षीय पुत्री सत्या कुमारी की मुलाकात लगभग तीन वर्ष पूर्व