झालरापाटन: रलायता गांव में युवक पर हमला, पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से हाथ-पैर तोड़े, ₹20,000 और मोबाइल छीना
झालरापाटन के रलायता गांव में पड़ोसियों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। घायल युवक को शुक्रवार दोपहर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना वाहन में तेज आवाज में टेप बजने को लेकर हुई है।अस्पताल चौकी प्रभारी ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि रलायता गांव निवासी 23 वर्षीय ज्वाला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।