झालरापाटन: झालावाड़ के सेमली गांव में सिंचाई इंजन में साड़ी फंसने से महिला गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती
झालावाड़ के सेमली गांव में सिंचाई के इंजन में साड़ी का पल्लू फंसने से एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। 35 वर्षीय रामकन्या बाई को शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उपचार चल रहा है।