बरियातु: नावाडीह गांव में झूलते बिजली के तार से ग्रामीणों में दहशत, मरम्मत कराने की मांग
बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में बिजली का प्रवाहित तार खंभे से टूटकर जमीन के करीब झूल रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से तार इसी स्थिति में लटका हुआ है। मामले की जानकारी कई बार विभाग को देकर तार दुरुस्त कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई।