नैनी क्षेत्र के प्रयागपुरम मोहल्ले में रविवार तथा सोमवार के मध्य रात्रि रिटायर्ड बैंक कर्मचारी 65 वर्षीय बच्चा लाल ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बीते दिनों वह कई लोगों से 10 से 12 लाख रुपए कर्ज लिए थे। कर्ज का ब्याज समय से नहीं दे पा रहे थे। जिससे वह काफी परेशान चल रहे थे। सोमवार को जानकारी पर घरवालों में कोहराम मचा है