चायल: पंसौर में भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण, अतिक्रमण हटाया गया, लोगों ने ली राहत की साँस
तहसील चायल के ग्राम पंसौर में आयोजित कैम्प में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ भूमि विवादों का मौके पर ही निस्तारण कराया। पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया और अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।