कुंडा: लाली का बाग सिलावटपुर की महिला ने दारोगा पर लगाया गम्भीर आरोप, मामले की एसपी से की गई शिकायत
कुंडा इलाके के लाली का बाग सिलावटपुर की रहने वाली निर्मला पत्नी राम प्रताप यादव ने शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है की 25 फरवरी को रात में थाने के दरोगा जय प्रकाश सिंह और दो सिपाही उनके घर पहुँचकर उनके साथ गाली गलौज किया और फ़र्ज़ी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया है। पति के साथ थाने पहुँचकर पीड़िता ने मंगलवार को शिकायत किया है।