बहराइच: टिकोरा मोड़ सहित जनपद के ब्लैक स्पॉट्स का अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 31 जनवरी 2026 तक जनपद में संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद बहराइच में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया है। जिसमें आवश्यकता अनुसार प्रकाश मार्ग चौड़ीकरण स्पीड ब्रेकर स्पीड टेबल साइन बोर्ड इत्यादि स्थापना का कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।