बहराइच: नगरौर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगरौर के पास में बहराइच-गोंडा रेलवे मार्ग पर पोल संख्या 56/16 के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।