बहराइच: हैदरगढ़ टोलप्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट मामले में बहराइच के अधिवक्ताओं में रोष, कल करेंगे प्रेसवार्ता
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार दोपहर को अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी ने एक प्रेस वार्ता की इस दौरान सभी ने हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से की गई अभद्रता की कड़ी निंदा की और बताया कि कल यानी मंगलवार को इसके विरोध में बैठक कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।