बलौदाबाज़ार: वनभूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव शुरू, 15 जून तक चलेगा संयुक्त निरीक्षण
वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने विशेष एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव शुरू,15 जून तक चलेगा अंतर-परिक्षेत्रीय संयुक्त निरीक्षण एवं निगरानी अभियान.. बलौदाबाजार, 3 जून 2026 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश अनुसार बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत वन भूमि पर अतिक्रमण की पहचान, रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से 1 जून से विशेष “एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव” संचालित किया जा रहा है।