खड़गपुर: गौरा गांव के पास बच्चा बचाने में बाइक सवार दो लोग गिरे, खड़गपुर अस्पताल में इलाज जारी
हवेली खड़गपुर के घपरी-असरगंज मुख्य मार्ग स्थित गौरा गांव के समीप रविवार की शाम 5 बजे बच्चा बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो जाने से बाइक पर सवार दो लोग गिर कर घायल हो गया . स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया . जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया . जानकारी के अनुसार अमदाहा गांव निवा