लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को लगभग 11:30 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी. सभागार में आलेख्य रूप से प्रकाशित की जाने वाली निर्वाचक नामावलियों की एक-एक प्रति जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई।